शाकाहार सर्वोत्तम आहार है / सौदागर सिंह

शाकाहार सर्वोत्तम आहार है / सौदागर सिंह
———————————
शाकाहार सर्वोत्तम आहार है,इसको आप अपनायें।
मांसाहार को मन-मस्तिष्क से,सर्वथा दूर भगायें।।

मानवीय दृश्टिकोण यही है,इसपर गौर फरमाएं।
अभिवृद्धि बल-विद्या की कर,सत्य का
मार्ग दिखाएं।।

सात्विक भोजन से ही मन में,सदाचार आयेगा।
धर्म के प्रति आकर्षित होंगे, सुकर्म की राह दिखाएगा।।

जैसा भोजन वेसा मन,ब्यवहार भी वैसा ही होगा।
देखा गया है वैसी करनी, को ही लोगों ने भोगा।।

आहार सभी का निर्धारित है,मनुष्य मनमानी करता है।
जिन तत्वों से शरीर बनी है,उन्ही का भोजन करता है।।

मनुष्य से बेहतर जानवर हैं,निर्धारित भोजन करते हैं।
शाकाहारी भोजन वाले, मांस न भक्षण करते हैं।।

प्रकृति उन्हें जैसे रखती है,वैसे ही वे रहते हैं।
ज्ञान शून्य भले हम कहते, नियम विरुद्ध न रहते हैं।।

इसलिए कहते सौदागर, शाकाहारी बनिए।
शुद्ध आचरण सात्विकता की,राह आप भी धरिये।।


सौदागर सिंह
उमानगर दक्षिणी, देवरिया(उ.प्र.)
मो.नं.-8299694978.

कविता बहार

"कविता बहार" हिंदी कविता का लिखित संग्रह [ Collection of Hindi poems] है। जिसे भावी पीढ़ियों के लिए अमूल्य निधि के रूप में संजोया जा रहा है। कवियों के नाम, प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिए कविता बहार प्रतिबद्ध है।