सायकिल दिवस कविता (Poem on World Cycle Day)

सायकिल दिवस कविता (Poem on World Cycle Day)

cycle

मनीभाई की कविता

अपने बचपन में , की थी जिससे यारी।

वो मेरी सायकिल,जिसमें करूँ सवारी ।

आज बदहाल पड़ा, कहीं किसी कोने में

सेवा कर गुजारी, जिसने जिंदगी सारी।

ना वो ईंधन लेता, ना फैलायें प्रदूषण ।

ना दुर्घटना का भय,सुरक्षित हो जीवन।


ना कोई झंझट दें, ना पार्किंग असुविधा

ना है कोई ड्राइविंग लायसेंस का टेंशन।

आज सायकिल छोड़ , ऐसा लगा मानो

मैंने अपने जीवन में, भूल की बड़ भारी।

अब सायकिल-यात्रा ,है बड़ी होशियारी।

साइकिल से हो जाती ,पैसों की बचत।
साइकिल से हो जाती , थोड़ी कसरत।

अनेक समस्याओं का है ,वो समाधान।

आज सायकिल बनी है , बड़ी जरूरत।

मोटापा बन जाता है,कई रोगों की खान।

सायकिल चलाके दूर करें, यह बीमारी।

अब सायकिल-यात्रा ,है बड़ी होशियारी।

मोटर,कार निकालती है, दिन रात जहर।
संकट के बादल मंडराते,अब गांव शहर।

यूं तो धन-दौलत की कमी नहीं है हमको

तथापि,सायकिल से करनी होगी सफर।

समय से पहले आओ करलें पूरी तैयारी ।

अब सायकिल-यात्रा ,है बड़ी होशियारी।        

(रचयिता :- मनी भाई भौंरादादर बसना )

रेखा मल्हान कृष्णा की कविता

साइकिल दिवस

अरे! क्या आप पर्यावरण दिवस मनाने जा रहे हो?
यानि निज धरा को स्वच्छ-सुन्दर बनाने जा रहे हो,
सर्वप्रथम प्रदूषण मुक्त निज धरा हमें बनानी होगी,
तो बताओ प्यारे! क्या तुम साइकिल चला रहे हो?

साइकिल है शान की सवारी प्यारों ,
धन-दौलत और सेहत बचाती ये प्यारों,
ना कोई पैसा खर्च, वायु को भी करे शुद्ध,
धीरे -धीरे डीजल- पैट्रोल हो रहा खत्म प्यारों ।

धीरे -धीरे जब तुम अपने गंतव्य तक जाओगे,
हाथ-पाँव भी तुम अपने मजबूत बनाओगे,
दुर्घटना के खतरों से भी बचकर निकल जाएंगे,
सुन्दर धरा सहित, स्वास्थ्य अपना भी पाओगे।

एयरकंडीशनर वाहन से तापमान धरा का बढ़ा रहे,
नन्हें-नन्हें शिशुओं, व नव अंकुर भी तुम खो रहे,
आज से ही तुम लेलो एक महा-प्रण प्यारों,
धरा को बचाओ प्यारे , जिसकी सुन्दरता खो रहे।

साइकिल है सबसे प्यारी-न्यारी ये सवारी,
जिसनें पूर्वजों की सेहत भी थी सँवारी,
आओ मिलकर पूर्व-परंपरा का पालन करें,
दोबारा अपनाएँ, साइकिल सवारी कृष्ण मुरारी।

रेखा मल्हान कृष्णा

मनीभाई नवरत्न
मनीभाई नवरत्न

📝 कवि परिचय

यह काव्य रचना छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना ब्लाक क्षेत्र के मनीभाई नवरत्न द्वारा रचित है। अभी आप कई ब्लॉग पर लेखन कर रहे हैं। आप कविता बहार के संस्थापक और संचालक भी है । अभी आप कविता बहार पब्लिकेशन में संपादन और पृष्ठीय साजसज्जा का दायित्व भी निभा रहे हैं । हाइकु मञ्जूषा, हाइकु की सुगंध ,छत्तीसगढ़ सम्पूर्ण दर्शन , चारू चिन्मय चोका आदि पुस्तकों में रचना प्रकाशित हो चुकी हैं।

🔗 इस कविता को साझा करें
📱 WhatsApp
✅ लिंक कॉपी हो गया!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Login
🔐
कवि बनें
Scroll to Top