Send your poems to 9340373299

गणेश वंदना

0 647

गणेश वंदना

भाद्रपद शुक्ल श्रीगणेश चतुर्थी Bhadrapad Shukla Shriganesh Chaturthi
भाद्रपद शुक्ल श्रीगणेश चतुर्थी Bhadrapad Shukla Shriganesh Chaturthi

प्रथम  वंदना  आपकी ,गणनायक भगवान।
शील बुद्धि का ज्ञान दो,मिलें जगत गुणगान।।

बुद्धि  प्रदाता आप  प्रभु, है गणेश  जग नाम।
मात  पिता के साथ  ही,  होता है सुख  धाम।।

इन्हें भी पढ़ें

CLICK & SUPPORT

प्रथम निमंत्रण  आपको, गणनायक भगवान।
काम सिद्ध कर दो सभी, ऐसा   दो   वरदान।।

संकटमोचक  आप  ही , जग  के  पालनहार।
गणपति वंदन आपको , आप  जगत  उद्धार।।

श्री  गणेश  की  वंदना, पाऊँ  बुद्धि  विवेक।
ध्यान करूँ मैं  आपका, सदा चलूँ पथ नेक।।

सदा भाव हो नेह  का, शंकर  तनय  गणेश।
पीर हरो सब जीव की, और हरो सब क्लेश।।


कन्हैया लाल श्रीवास ‘आस’

Leave A Reply

Your email address will not be published.