तुलसी पूजा पर दोहा – हरीश बिष्ठ

तुलसी पूजा पर दोहा

देवलोक से देवता, करते नित्य प्रणाम |
तुलसी का जग में सदा, सबसे ऊँचा नाम ||

जिस घर में तुलसी रहे, रोग रहें सब दूर |
उस घर में आती सदा, खुशहाली भरपूर ||

तुलसी घर में लाइए, करिये रोज प्रयोग |
स्वस्थ रहे तन-मन सदा, दूर रहे सब रोग ||

तुलसी को पूजें सभी, रोज नवायें शीश |
सम्मुख रहती है खड़ी , सबकी सच्ची ईश ||

तुलसी का पूजन करें, रोज सुबह अरु शाम |
तन को मिलती ताजगी, मन को दे आराम ||

घर-घर में सबके मिले , रामा-श्यामा नाम |
गुणकारी है औषधी, आती सबके काम ||

तुलसी की महिमा बड़ी, जग में अपरम्पार |
दूर करे सब व्याधियाँ, करती जन उपकार ||

हरीश बिष्ट “शतदल”
स्वरचित / मौलिक
रानीखेत || उत्तराखण्ड ||

You might also like