Posted inहिंदी कविता
राउत नाचा पर कविता
राउत नाचा पर कविता काव्य विधा : -रोला दीवाली के पूर्व, नाचते राउत नाचा।हिन्दू का त्योहार, सदा हिय प्रेमिल वाचा ।।यादव कुल समुदाय, नृत्य इस पर हैं करते ।हाना दोहे…
कोरोना से युद्ध
~~~~~~~~~~~~~
उनकी खातिर प्रार्थना,
मिलकर करना आज।
जो जनसेवा कर रहे,
भूल सभी निज काज।
भूल सभी निज काज,
प्राण जोखिम में डाले।
कोरोना से युद्ध ,
चले करने दिलवाले।
कह डिजेन्द्र करजोरि,
सुनो उनके भी मन की।
बस सेवा का भाव,
हृदय में बसती उनकी।।
~~~~~~◆◆◆◆~~~~~~~
डिजेन्द्र कुर्रे “कोहिनूर”
पीपरभवना,बलौदाबाजार (छ.ग.)
मो. 8120587822